फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमए अंतिम वर्ष की मौखिक परीक्षा 16 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग में एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा 16 मई को सुबह 10 बजे से होगी। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह की स्वीकृति से विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार को आंतरिक परीक्षक नामित किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वह निर्धारित समय पर परीक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। प्रो. शर्मा ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें