फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवकों की लखनवी एवं दिल्ली के कुर्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में बाजार में खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। खास तौर से कपड़े, सौंदर्य सामग्री, जूता, चप्पल के अलावा सेवई की खरीदारी की जा रही है। उधर, युवाओं को खास तौर पर लखनवी चिकन और दिल्ली के कुर्ते खासे भा रहे हैं। ईद को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग पूरे दिन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बार पाकिस्तानी एवं नायरा सूट की खरीदारी महिलाएं जहां बढ़-चढ़कर कर रही हैं तो वहीं कढ़े हुए गरारा एवं शरारा की भी जमकर बिक्री हो रही है। बारा के कपड़ा व्यवसायी विक्की राइन ने बताया कि सूट जहां दो हजार से चार हजार में बिक रहा है तो वहीं लगभग 10 हजार में गरारा एवं शरारा बिक रहा है। इसके अलावा बनारसी साड़ी की भी मांग है जो दो हजार से दस हजार में बिक रही हैं। गर्मी को देखते हुए चिकन एवं सिल्क के भी सूट की खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ा दुकानदार फैज खान ने बताया कि कुर्ता की खरीदारी युवक बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली एवं लखनऊ के कुर्ते बाजार में अपनी धमक बनाए हुए हैं। कहा कि कपड़ों के दाम में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन इसका खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें