फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ और जौनपुर की टीम ने सीज किया निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर चट्टी पर स्थित एक निजी महिला अस्पताल पर बुधवार की देर शाम लखनऊ और जौनपुर के साथ जनपद की स्वास्थ्य विभाग की विशेष जांच टीम ने छापा मारकर जांच पड़ताल की। इस दौरान अस्पताल पर मरीज के साथ कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। जांच टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार और नायब तहसीलदार कासिमाबाद जयप्रकाश सिंह के साथ लखनऊ और जौनपुर की टीम ने सलामतपुर चट्टी पर सलामतपुर- सिधागरघाट मार्ग पर स्थित एक निजी महिला अस्पताल पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला और न ही कोई चिकित्सक मिला। अस्पताल के बाहर बोर्ड पर डॉ अर्चना एवं डॉ सुमित का नाम इंगित था। इस बोर्ड पर किसी भी चिकित्सक की कोई डिग्री का अंकन नहीं था।
टीम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र भी नहीं दिखाया गया। यही नहीं मौजूद संचालक के पास भी किसी तरह के डिग्री और अभिलेख नहीं थे। मानक के अनुसार हॉस्पिटल का संचालन नहीं पाए जाने पर महिला अस्पताल को सीज करते हुए विभागीय टीम ने संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। निरीक्षण टीम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय कुमार, बृजेश कुमार मौर्य, चंद्रेश द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जय प्रकाश सिंह सहित पुलिस टीम भी साथ रही।
विज्ञापन

दिलदारनगर में अवैध हॉस्पिटल सीज
दिलदारनगर। नगर के बड़ी नहर पुलिया के पास संचालित आदित्य हास्पिटल को एसडीएम सेवराई ने रजिस्ट्रेशन न होने पर सीज कर दिया। सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद और सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद संग हॉस्पिटल पहुंचे। वहां जांच के दौरान हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन पेपर फेल पाया गया। साथ ही चिकित्सक मिले। उस दौरान वहां छह मरीज भर्ती पाए गए। एसडीएम ने हॉस्पिटल में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर अस्पताल को सीज करने का निर्देश दिया। वहीं भर्ती मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया।
सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद ने बताया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन फेल हो गया। अस्पताल में एक भी चिकित्सक नहीं मिले। जिस पर प्रबंधक तौसीफ खां उर्फ भोलू सहित चिकित्सक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम में दिलदारनगर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ काजिम, थाना निरीक्षक अशेषनाथ सिंह, निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें