फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचा की मुठिया से प्रहार कर जनसेवा केंद्र संचालक के पुत्र से 3.50 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के खोजापुर बागीचे के पास शनिवार को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा के मुठिया से प्रहार कर जनसेवा केंद्र संचालक के पुत्र से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार लुटेरे तमंचा लहराते फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने के साथ सीसी कैमरा खंगालने में जुट गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रसूलपुर कंधवारा निवासी छेदी यादव करीब नौ वर्ष से बहादीपुर चट्टी पर जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। केंद्र संचालक छेदी यादव की तबीयत खराब होने पर उनके पुत्र पंकज यादव बाइक से दोपहर में खालिसपुर तलिया स्थित यूबीआई पहुंचे। वहां से साढ़े तीन लाख खाते से निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वह खोजापुर बगीचे के पास पहुंचे एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे ओवरटेक करने के साथ पंकज यादव की बाइक में टक्कर मार दिए। हादसे में पंकज सड़क पर गिर पड़े। अभी पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक एक बदमाश उससे भिड़ गया। इधर दूसरे बदमाश ने तमंचा के मुठिया से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरों ने डिग्गी तोड़कर उसमें रखा साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिया और तमंचा लहराते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर नोनहरा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंंचे और छानबीन में जुट गए। जानकारी होते ही कासिमाबाद सीओ भी पहुंच गए और पीड़ित पंकज से पूछताछ करने के साथ तलिया स्थित बैंक पहुंचकर सीसी टीवी खंगालने में जुट गए। इधर पुलिस वाहनों की चेकिंग करने में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की गई है। पीड़ित ने साढ़े तीन लाख लूट की बात बताई है। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मातहतों को जांच कर घटना का पर्दाफाश करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें