फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लोहवा ने 71 रन से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेसर। क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर में न्यू क्रिकेट नाइट क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का दूसरा मैच शुक्रवार की रात लोहवा और उजरी भगवल के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में लोहवा ने 71 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहवा ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। टीम की ओर से तेजबहादुर ने 35 रन बनाए। लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी उजरी भगवल की टीम निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर महज 27 रन ही बना पाई। अभिनंदन कुमार ने 2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें