फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे कर्मवारी थे डॉ. लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यालय समता भवन पर समाजवादी विचारक एवं चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर गोष्ठी हुई। सपाजनों ने डॉ. लोहिया को सच्चा कर्मवीर बताया। साथ ही राजनैतिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया सामाजिक न्याय की लड़ाई के महान योद्धा थे। उनका सपना था कि देश से जाति प्रथा समाप्त कर ऐसा समाज बनाया जाए जिसमें सभी को सामाजिक और आर्थिक समानता प्राप्त हो। वह न केवल गंभीर चिंतक थे बल्कि वह सच्चे कर्मवीर थे। हम सभी को राजनीति में शुचिता स्थापित करने के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में विजय यादव, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विजयशंकर यादव, आजाद राय, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, तहसीन अहमद, आशा यादव, हरिनारायण यादव, अनिल यादव, मुन्नन यादव, सुनील यादव, ओमप्रकाश यादव, रमेश यादव, आत्मा यादव, रामवृक्ष यादव, जुम्मन खां उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें