फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस और बाजार वासियों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस और बाजार वासियों में झड़प हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। महाराजगंज बाजार में मारकंडेय गुप्ता की श्रृंगार की दुकान है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकान बंद करके अंदर घर में थे। इसी दौरान महाराजगंज चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। जब पुत्र चंदन गुप्ता ने दरवाजा खोला तो चौकी इंचार्ज घर में घुस गए और झूठा आरोप लगाकर मारने-पीटने लगे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों को भी धमकाने लगे। कोतवाली को सूचना दिए जाने पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर पुलिस ने बताया कि सूचित करने के बाद लोगों को घरों में बैठाकर सामान बेचा जा रहा था। समझाने पर सिपाहियों से उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें