फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: आदेश की नहीं दिख रही हनक, बाजारों में जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगे लॉकडाउन के आदेश की हनक अब नहीं दिखाई दे रही है। बाजारों में कहीं ठेला पर सब्जी की दुकानें लग रही है तो कहीं किराना के दुकानें खुली हैं। लॉकडाउन के दौरान लोग बाजारों में भीड़ लगा रहे तो सड़कों पर टहलने से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि कर्फ्यू का पालन लगाने के लिए तैनात पुलिस मोबाइल में व्यस्त है। ऐसे में संक्रमण के फैलने का खतरा साफ दिख रहा है। नगर के मिश्रबाजार, सिटी रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख चौराहों पर शाम होते ही सब्जी की दुकानें सज जा रही है। जबकि ठेला पर सब्जी लेकर नगर के विभिन्न मुहल्ले में दुकानदार धड़ल्ले से बिक्री करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कुछ दिनों तक संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए घरों में बंद आमजन द्वारा भी कोरोना महामारी से बचाव को लेकर कोई एहतियात और सतर्कता नहीं बरती जा रही है। लॉकडाउन के कुछ दिन तक तो दुकानों पर ताला लटका हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे नगर क्षेत्र में भी सुबह-शाम दुकान खोली जा रही है। तेज धूप के चलते दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, जबकि सुबह और शाम में लोग घरों से निकल इधर-उधर टहल रहे हैं। कमोवेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन के लाख जागरूक करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। दो गज की दूरी एवं मास्क लगाना तो दूर कोरोना कर्फ्यू के नियम-निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलाव का खतरा साफ मंडराता दिख रहा है। दवा की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक भीड़ दिखाई पड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति नगर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों की है। सिटी रेलवे स्टेशन, महुआबाग, मिश्रबाजार सहित अन्य जगहों पर स्थिति जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें