फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक तरफ सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। नियम-निर्देशों को दरकिनार कर सोशल डिस्टेंसिंग और कोराना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सुबह सब्जी मंडी में भीड़ इस कदर उमड़ रही है कि जिस से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। यही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो धड़ल्ले से दुकान खोलकर संचालित भी किया जा रहा है। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान धीरे-धीरे बंदी का असर कम दिख रहा है। चोरी से दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। बैंकों के खुलने की वजह से सड़कों पर चहल पहल ज्यादा दिखाई पड़ी। पुलिस कर्मियों द्वारा मना करने के बाद भी लोग बेवजह घूम रहे हैं। आमजन के अंदर सख्ती एवं कार्रवाई का अब जरा भी भय नहीं रह गया है। कोरोना कर्फ्यू को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अपील करने के बावजूद भी लोग नहीं मान रहे हैं। सड़क पर बे-रोक टोक वाहन चल रहे हैं। लोग बेवजह सड़कों पर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। कमोबेश यही हाल अन्य ग्रामीण इलाकों का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें