गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सीयू-बीयू, वीवीपैट (ईवीएम) का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान कार्यालय (एनआईसी) कक्ष में बुधवार को हुआ। इसके बाद सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम का ताला खोला गया।