गाजीपुर। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा बैठक राइफल क्लब के सभागार में शनिवार को हुई। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना के अन्तर्गत गाजीपुर जिले में आज तक 3003 पथ-विक्रेताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1905 पथ-विक्रेताओं को बैंकों की ओर से ऋण वितरित किया जा चुका है। बैठक में उन्होंने सभी बैंकर्स को प्राप्त आवेदन के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण वितरित किए जाने का निर्देश दिया। सभी अधिशासी अधिकारियों को पथ-विक्रेताओं को बैंक तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि योजना में दस हजार ऋण के रूप में पथ-विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाना है, जिससे वे अपना व्यापार पुन: सुचार रूप से संचालित कर सकें। बैठक में परियोजना अधिकारी डूडा रामसिंह राही, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सूरजकान्त, नोडल अधिकारी बैंकर्स, सभी अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, हरेराम तिवारी शहर मिशन प्रबंधक, तनवीर आलम, श्रीनारायण तिवारी आदि उपस्थित थे।