जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा तहसील सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटियां हमारी शान है। देश की भविष्य है, इनकी हिफाजत करना हमारा कर्तव्य है, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लेखपाल बंधुओं का आह्वान किया कि आपके हल्के में यदि कोई मातृशक्ति किसी बेटी को जन्म देती है तो उसके दरवाजे पर पहुंच आप उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर लाभान्वित करें। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और सुलह अधिकारी आलोक कुमार राय ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा की जा चुकी है। वर्तमान सरकार बेटियों के जन्म से लेकर भोजन, पढ़ाई, दवाई और शादी तक की व्यवस्था कर रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार संदीप कुमार श्रीवास्तव, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर दुबे, संजय कुमार राय, मृत्युंजय राय ,पप्पू यादव, शिवदान तिवारी, आशुतोष कुमार राय, धनंजय राय ,विनय कुमार राय, अवध बिहारी यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार राय ने किया।