फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराई, बनेगा गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सचिव भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से गाजीपुर में पहली अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक पंजीकृत 14274 निर्माण श्रमिकों की सूची गोल्डन कार्ड जारी कराने के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसके क्रम में सोमवार को कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त के परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि 12 सितंबर तक कैंप का आयोजन कर कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकृत निर्माण श्रमिक को अपने साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं परिवार रजिस्टर की नकल अथवा राशन कार्ड लाना अनिवार्य है। गोल्डन कार्ड बन जाने पर संबंधित श्रमिक का सामान्य बुखार से लेकर अन्य गंभीर बीमारी में पांच लाख तक का नि:शुल्क-कैशलेस इलाज होगा। कैंप में उक्त सभी पंजीकृत श्रमिक अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ अवश्य उपस्थित हों जिससे उनका गोल्डन कार्ड बनवाया जा सके। आज कुल आठ श्रमिकों का गोल्डन कार्ड के लिए नामिनेषन किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंचेश्वरी ने बताया कि वर्तमान में उ.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पहली अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सूची कार्यालय में प्राप्त हुई है, जिनका गोल्डन बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सीएससी के जिला प्रबंधक तौसीफ, सूरज यादव, श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्माण श्रमिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें