फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 लाख की शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीन अंतरजनपदीय शराब तस्कर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली के जमानिया मोड़ तिराहा के पास से रविवार को पुलिस ने एक डीसीएम से 31 लाख रुपये कीमत की करीब तीन हजार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान बलिया निवासी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। फर्जी नंबर प्लेट लगी डीसीएस से शराब बिहार ले जाई जा रही थी। एसपी ने पुलिस टीम को इस कामयाबी पर नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर नगर कोतवाली की टीम अतिरिक्त निरीक्षक अपराध सुरेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के बारे में जानकारी दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जमानिया तिराहे के पास घेराबंदी कर फर्जी नंबर प्लेट लगी डीसीएम को पकड़ा और उसमें बैठे तीन संदिग्धों को दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 2925 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पकड़े गए शराब तस्करों ने अपना नाम बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव निवासी रोहित कुमार उपाध्याय, रमेश राजभर और चंदन राम बताया। तस्कर शराब की खेप तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहा थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के साथ और कौन लोग शामिल थे। इसका पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें भी चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, एसपी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम द्वारा शहर कोतवाली में रखी गई बरामद शराब की पेटी। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें