694 ट्रांसफार्मर दो महीने में जले,
25 ट्रांसफार्मर की ही हो रही है हर महीने मरम्मत
फोटो भी-
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। गर्मी शुरू होते ही पिछले दो महीने में जनपद में अब तक 694 ट्रांसफार्मर जले चुके हैं। इससे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन बिजली कटौती की विकट समस्या पैदा हो जाती है। जिससे कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। इसके पीछे ओवरलोड और पुराने ट्रांसफार्मरों से काम चलाने से समस्या पैदा होती है। जो जलने के बाद दोबारा लगने में कई-कई दिन का समय ले लेते हैं। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अनवरत रहने की समस्या पैदा हो रही है।
जिले में अप्रैल माह में 384 और मई से अब तक 310 ट्रांसफार्मर जले है। जबकि एक ट्रांंसफार्मर की मरम्मत करने में अमूमन एक हफ्ता लगता है। जिससे किसी क्षेत्र में एक बार ट्रांसफार्मर जलने पर उस ग्रामीण क्षेत्र के लोग कई-कई दिन बिजली का इंतजार करते हैं। मौसम में बदलाव के कारण इन दिनों रोजाना चार से पांच ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।
इससे इतर रौजा उपकेंद्र और सैदपुर वर्कशाप से रोजाना कुल 25 ट्रांसफार्मर मरम्मत होने का दावा किया जा रहा है। जो इस समय की मांग के हिसाब से कम है। ऐसे में ट्रांसफार्मर की किल्लत होने से जनपदवासियों को आए दिन दो चार होना पड़ता है। गहमर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पथरा गांव में 63 केवी का एक ट्रासफार्मर, भतौरा में 25 केवी, बसुका गांव में सौ केवी ट्रासफार्मर करीब एक सप्ताह से जला हुआ है। जो अबतक नहीं बदला जा सका। ट्रासफार्मर जलने से इन गांव की बिजली आपूर्ति बंद है। ट्रासफार्मर जलने से तीन गांव के करीब एक हजार घर प्रभावित है।
00
00 इनसटे
लो वोल्टेज से बढ़ी परेशान
गाजीपुर। शहर के प्रकाशनगर और रौजा क्षेत्र में लो वोल्टेज की परेशानी उपजी है। इससे खोवा मंडी, कपूरपुर, रौजा, होम्योपैथिक कॉलेज, छावनी लाइन सहित तमाम इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चित्ररकोनी, दिलदारनगर, सायर, भदौरा, बारा, डेहूडी, नंदगंज, महाराजगंज, जंगीपुर, कूंडेसर, पारा, बिरनो, मरदह सहित पृश्वीपुर में लो वोल्टेज लोगों के लिए आफत बनी है। आलम यह है कि पंखा भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
फोटो भी-