रेवतीपुर पकड़ी बाईपास मार्ग पर पाइप फटने की वजह से सड़क पर लगा पानी।
- फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के पीछे वाली सड़क पर पाइप फटने से रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। इसके चलते जलजमाव होने से उधर गुजरना मुश्किलों भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से जल संरक्षण के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग की उदासीनता से रोजाना बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में विभाग को अवगत कराया गया लेकिन किसी स्तर से अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने विभागीय उच्चाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।