वहीं, चकदरिया गांव निवासी रमिता देवी (40) खेत से घर लौटने के दौरान बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची बरेसर पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं माटा गांव निवासी ज्योति राजभर, अलगू शर्मा, पहाड़पुर तौकीर गांव निवासी शत्रुध्न, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव निवासी प्रतिज्ञा पुत्री विनोद और संदीप पुत्र विनोद झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए पास के सरकारी अस्पतालों में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से माटा में दो, भदेसर में एक और चकदरिया में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को नियम के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।