फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय उत्सव पर कम से कम दस दीपक जलाएं : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिलदारनगर। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहरिया वन में शनिवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस को उनके समाज के साथ ही सुभासपा के लोगों ने मनाया। मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। हम ऐसे वीर महापुरुष के वंशज है जिसने विदेशी आक्रांताओं से हमारे देश एवं संस्कृति की रक्षा करते हुए विदेशियों को मिट्टी में मिला दिया। आज ही के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। जैसे भगवान राम के लंका विजय के बाद लौटने पर हम दीपावली का उत्सव मनाते हैं, उसी प्रकार आज अपने देश एवं संस्कृति के रक्षक महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस पर अपने घरों में महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा या फोटो लगाकर कम से कम दस दीपक जलाकर विजय उत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने धर्म एवं संस्कृति को बचाकर अपने पूर्वजों के इतिहास को अपने युवाओं को बताएं, जिससे अपने समाज का उत्थान हो सके और युवा पीढ़ी के लोग अपने पूर्वजो के कृत्यों को याद करें। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी उमरावती सिंह, जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, जिला महासचिव इमरान खान, विधानसभा अध्यक्ष अक्षय राजभर, प्रीतम कन्नौजिया, अशोक राजभर, कृष्णा राजभर, देवकी, लक्ष्मण प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन साधु राजभर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें