फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पैतृक घर पर ठाकुरजी के मंदिर में शीश नवाया

विज्ञापन
रुकंदीपुर में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के आवास पर मौजूद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनो
विज्ञापन
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने दो दिवसीय जिले के दौरे के पहले दिन मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुरा स्थित अपने पैतृक घर पर ठाकुरजी के मंदिर में जाकर शीश नवाया। इसके बाद नृसिंह इंटर कालेज के नए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को शीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद नोनहरा थाना के रुकंदीपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके वृद्ध माता-पिता और बड़े भाई को ढांढस बंधाया। सुहवल निवासी लेफ्टीनेंट डिप्टी एसपी रहे लक्ष्मण राय तथा स्व. बालमुकुंद राय और जमानिया विधानसभा के मतसा गांव निवासी रामनगीना राय की पत्नी पूर्व प्रधान स्व. उर्मिला देवी के निधन पर उन सभी के स्वजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके पहले पुलिसकर्मियों ने उपराज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें