फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर और गंगौली स्थित एक मेडिकल स्टोर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, वाराणसी की ओर से निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दोनों दुकानों के संचालकों को नोटिस दी। कार्रवाई की सूचना से मेडिकल संचालकों में खलबली मची हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्य ने 18 दिसंबर 2025 को दोनों मेडिकल स्टोरों की जांच की थी। जांच के दौरान दुकानों के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे। इसके आधार पर वाराणसी मंडल के औषधि प्राधिकारी ने दोनों मेडिकल स्टोरों के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। पुलिस की ओर से दी गई नोटिस में संबंधित संचालकों को एक सप्ताह के भीतर अपने सभी दस्तावेज वाराणसी मंडल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें