राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवीन विषयों की मान्यता के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
डॉ. संगीता बलवंत ने पत्र के माध्यम से उन्हें बताया कि गाजीपुर में महिला शिक्षा को समर्पित महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। यह महाविद्यालय महिलाओं की शिक्षा नेतृत्व में अग्रिम भूमिका निभाता है। इसमें करीब तीन हजार छात्राएं अध्ययन करती हैं। महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य और शिक्षकों ने बताया कि महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय स्नातक की मान्यता नहीं है। विज्ञान संकाय के तहत भौतिक विज्ञान और गणित विषय की स्नातक की मान्यता नहीं हैं और कला संकाय के तहत शारीरिक शिक्षा व मनोविज्ञान विषय की परास्नातक की मान्यता नहीं है, जिसके कारण छात्राओं को इन विषयों की शिक्षा से वंचित होना पड़ता है।