गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव से मिलकर किसानों की समस्याओं से संबंधित पत्रक सौंपा दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के अंदर यूरिया खाद की समस्या किसानों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। किसी सोसाइटी पर यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। जनपद की 50 प्रतिशत सहकारी समितियां बंद पड़ी हैं। जिस का संचालन नहीं हो पा रहा है और जो सहकारी समितियां संचालित हैं, उस पर भी खाद नहीं उपलब़्ध है। यदा-कदा कहीं अगर यूरिया खाद मिल भी रही है तो वह ऊंचे दामों पर किसानों को दिया जा रहा है। पिछले दिनों भी इसकी शिकायत कई बार आला अधिकारियों तक पहुंचाई गई, बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे किसान काफी परेशान हैं। आज किसानों की फसल के लिए यूरिया खाद का समय चल रहा है और खाद न मिलने से उनकी फसल चौपट हो रही है। अत: हम लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जितना जल्द से जल्द हो सके यूरिया खाद हर एक सहकारी समिति पर अविलंब पहुंचाया जाए। जिससे किसानों को राहत मिल सके। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंघम, जिला महामंत्री बृजेश सिंह, पुष्कर सिंह, जिला संगठन मंत्री हैप्पी सिंह, तनु सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह, मीडिया प्रभारी आकाश सिंह, उपाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह, प्रचार मंत्री सतीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।