फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब : डॉ. वीरेंद्र

विज्ञापन
जंगीपुर में सपा की बैठक में बोलते विधायक विरेंद्र यादव-संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
भड़सर। समाजवादी पार्टी के जंगीपुर स्थित कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मतदाताओं को जागरूक कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को मजबूत करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजीपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। विधायक ने क्षेत्र के एक गांव की एक युवती के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए घोषित निधि का लाभ विपक्षी विधायकों को नहीं मिला। पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पीडीए की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी वर्गों को जोड़ना होगा। मुन्नीलाल राजभर ने प्रत्येक वोट को सुरक्षित रखने और समाज के सभी वर्गों को पीडीए से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में विभा पाल, सुनीता यादव, राकेश खरवार, रामप्रकाश यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र यादव और संचालन सुनील यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें