शासकीय सहायता प्राप्त नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक डाॅ. विपिन बहादुर सिंह का आरोप है कि भूमाफिया ने कालेज की जमीन पर कब्जा कर लिया है। विद्यालय की लगभग सात बीघा जमीन है। भूमि पर कुछ भागों पर विद्यालय का भवन है और कुछ भागों पर खेल का मैदान है। कासिमाबाद में मौजूद जमीन पर भूमाफिया ने धनबल के सहारे अपना नाम दर्ज करा लिया है। तत्कालीन जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश के बावजूद कालेज की जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई।
अभी पूर्व में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद ने विद्यालय की जमीन की पक्की नापी और पत्थर गढ़ी का आदेश दिया था। पक्की नापी और पत्थर गढ़ी के बावजूद भी पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। वहां अवैध कब्जा व निर्माण कार्य जारी है। उनकी जिलाधिकारी से मांग है कि स्कूल और बच्चों का भविष्य देखते हुए कालेज की जमीन को भममाफिया से मुक्त कराया जाए।