फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम भूमि विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव के दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में लालजी सिंह, बृजेश सिंह, रणजीत सिंह और जय प्रकाश सिंह घायल हो गए। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बृजेश सिंह की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में चार लोग घायल हो गए थे। घायल लालजी सिंह की तहरीर पर रामेश्वर सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें