फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खाते में जमा हैं लाखों रुपये, मिल रहा एक हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिद्धेश्वरनगर कॉलोनी स्थित पूर्वांचल को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड में जमा धनराशि न मिलने से नाराज खाता धारकों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आरोप लगाया कि खाते में जमा पैसे लेने के लिए दो माह से चक्कर लगाने पर मात्र एक हजार रुपये देकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। स्थिति तो यह है कि किसी का तीन तो किसी का चार लाख रुपये खाते में पड़ा हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर बैंक संचालक द्वारा साफ पल्ला झाड़ दिया जा रहा है। पीड़ित खाता धारकों ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को पत्रक सौंप, पूरी धनराशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दशकों पहले बैंक खुली थी और उसमें धनराशि जमा करने पर अधिक ब्याज के साथ मूलधन वापस करने का दावा बैंक कर्मियों द्वारा किया गया। ऐसे में शहर के आस-पास और ग्रामीण इलाकों के लोगों ने बैंक में खाता खोलवाने के साथ ही मेहनत की एक- एक पाई खाते में जमा की, जिससे जरूरत पड़ने पर यह पैसा जमा होकर एक पूंजी के रूप में मिल सके। खाताधारकों ने आरोप लगाया कि जरूरत पड़ने पर आज-कल कहकर टाल-मटोल किया जा रहा है। भय है कि कहीं बैंक में जमा पैसा डूब न जाए। अपने ही जमा धनराशि को निकालने के लिए अब बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा है। खाताधारक राधिक देवी, आशा देवी, शारदा देवी, विश्वनाथ राय, शहजाद शाह, रामदुलारी सहित अन्य ने डीएम को शिकायती पत्र लिखकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
0000000
दो दिन पूर्व शिकायत मिली कि जिन खाता धारकों ने पैसा जमा किया था उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है और कई दिन चक्कर काटने पर एक हजार रुपये ही बैंक द्वारा दिया जा रहा है। बैंक पहुंचकर पीड़ितों से बात करने के साथ ही पूरी जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों को दे दी गई है। अब जो भी कार्रवाई करनी होगी, वह आरबीआई द्वारा की जाएगी।- पीयूष सिंह परमार, एलडीएम गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें