फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: काशी की तर्ज पर हेरिटेज लाइटों से जगमग होगी लहुरीकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी के तर्ज पर अब लहुरीकाशी भी हेरिटेज लाइटों से जगमग होगी। इसका प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन की ओर से तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव में कुल 10 बिंदु हैं। रात में शहर को रोशन करने व अन्य कार्यों पर कुल 4 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। दरअसल शासन की ओर से पंडित दीनदयाल योजना के तहत नगर पालिका का चयन किया गया है। इसी के तहत विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया है। नगर पालिका परिषद की ओर से प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। फिलहाल इसको डीएम आर्यका अखौरी के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। डीएम स्तर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसको शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद धरातल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव की सबसे बड़ी बात यह है कि शहर में पहली बार हेरिटेज लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए तीन प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। अब तक नगर क्षेत्र में हेरिटेज लाइटें नहीं लगाई गई हैं। रात के अंधेरे में हेरिटेज लाइटों की रोशनी से संबंधित क्षेत्र रोशन होंगे। वहीं सैनिक चौराहे का चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। सैनिक चौराहे का संकुचित दायरा होने के कारण अक्सर जाम लगता है। साथ ही आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। चौड़ीकरण होने से यातायात को रफ्तार मिलेगी। वहीं रिवर बैंक कॉलोनी नगर के वीआईपी कॉलोनियों में शुमार है। कॉलोनी में जिले के बड़े अधिकारियों के बंगले हैं। कॉलोनी में स्थित पार्क का सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। इससे कॉलोनीवासी आने वाले दिनों में सुकून के पल बीता सकेंगे।
विज्ञापन

ये है बिंदुवार प्रस्ताव
अफीम फैक्ट्री गेट से मिश्रबाजार चौराहे तक पटरी के दोनों ओर हेरिटेज लाइट का कार्य
वेदपुरवा मोड़ से एसपी कार्यालय होते हुए नवापुरा मोड़ तक पटरी के दोनों ओर हेरिटेज लाइट का कार्य
वेदपुरवा मोड़ से सिंचाई विभाग चौराहे तक पटरी के दोनों ओर हेरिटेज लाइट का कार्य
विकास भवन चौराहे से पीजी कॉलेज चौराहे तक पटरी के दोनों ओर 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट
पीजी कॉलेज चौराहे से आदर्श बाजार तक पटरी के एक साइड 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट
आरटीआई चौराहे से विकास भवन होते हुए सिंचाई विभाग चौराहे तक पटरी के एक ओर 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट
विशेश्वरगंज चौराहे से सैनिक चौराहे तक पटरी के दोनों ओर 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट
नवापुरा मोड़ से डीएम आवास होते हुए विकास भवन चौराहे तक पटरी के एक ओर 120 वॉट एलईडी स्ट्रीट लाइट
सैनिक चौराहे का चौड़ीकरण व लाइटिंग का कार्य
रिवर बैंक कॉलोनी पार्क का सुंदरीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें