फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाहन की चपेट में आने से मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के पास गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर बुधवार की शाम तेज वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जलालाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप से पहले गाजीपुर आजमगढ़ राजमार्ग से संपर्क मार्ग लेदिहा गांव के तिराहे पर राजगीरपुर गांव निवासी सूरज कुमार सड़क के किनारे बाइक खड़ा कर किसी से बात कर रहा था। जलालाबाद से मऊ की तरफ जा रही वाहन के चपेट में आने से बाइक सहित युवक कुछ दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद घटना स्थल की ओर लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी के दीवान जितेंद्र और समाजसेवी राहुल साहू ने घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें