फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लखनऊ में छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी एक मजदूर की लखनऊ में मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह शव गांव पहुंचते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। शशिकांत चौहान ने बताया कि मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी प्रहलाद गोंड (38) लखनऊ में शटरिंग मजदूर का काम करते थे। बीते 25 अक्तूबर की रात वह मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथी मजदूरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ी पुत्री की शादी नवंबर में तय थी। शादी की तैयारियों के बीच पिता की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें