फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुशवाहा समाज की बैठक ः शिक्षा और संगठन को बताया मजबूती का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। कुशवाहा समाज की बैठक रविवार को देवकली में आयोजित की गई। इसमें समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा हुई।पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि समाज सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक तीनों मोर्चों पर पिछड़ता जा रहा है, जिसे संगठन और शिक्षा के बल पर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तब तक विकास नहीं कर सकता, जब तक वह अनुशासित तरीके से संगठित न हो। हमारी पहचान और सम्मान के सामने संकट खड़ा है, जिसे पुनः गौरवशाली स्थिति में लाने के लिए संघर्ष जरूरी है।उन्होंने न्यायपालिका, पत्रकारिता, राजनीति और संवैधानिक संस्थाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जिससे समाज हर क्षेत्र में अपनी जगह बना सकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि समाज ने जब भी एकजुट होकर आवाज उठाई है, तब-तब देश और प्रदेश की राजनीति में प्रभाव दिखा है। उन्होंने गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और शहीद जगदेव प्रसाद के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। बैठक में पूर्व सभासद राजेश मौर्य, राजनाथ कुशवाहा, नरेंद्र कुमार मौर्य, प्रमोद मौर्य, अवधेश मौर्य, डॉ. संजय कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन राजपति कुशवाहा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें