मुहम्मदाबाद। स्थानीय खंड विकास कार्यालय में सोमवार को कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना हुई। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव की थर्मल स्क्रीनिंग करके किया गया। खंड विकास अधिकारी सुशील सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। डेस्क की स्थापना के बाद अब खंड विकास कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं अन्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी, उसके बाद उनके हाथ सेनेटाइज्ड करने के बाद ही कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्यारे मोहन सिंह यादव, विनय राय, कृपाशंकर राय आदि एवं कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।