फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के संबंध में कोतवाल ने मांगा सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली परिसर में बुधवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों से सुरक्षा के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने सुझाव मांगा। उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने नगर के व्यस्ततम स्थानों पर पुलिस गश्त एवं चौकसी बढ़ाने एवं बैंकों तथा सार्वजनिक स्थलों पर मुख्य मार्ग की ओर से सीसी कैमरे लगाए जाने पर बल दिया। उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने सुझाव दिया कि नगर क्षेत्र में प्रेशर साइलेंसर बुलेट वाली गाड़ियों अधिक स्पीड में चलने पर उन्हें प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक समेत वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज प्रकाश यादव, व्यापार समिति के महामंत्री संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, विजय सेठ, इमरान आलम, सौरभ जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें