मुहम्मदाबाद डाक बंगला में निरीक्षण करते अपर आयुक्त एके सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। वाराणसी मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन अजय कुमार सिंह ने शनिवार की शाम को सीएचसी से अटैच शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में बने 150 बेड के कोविड-19 लेवल वन हास्पिटल का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त शाम छह बजे मुहम्मदाबाद पहुंचे और पहले डाक बंगला में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर आयुक्त ने बैजलपुर स्थित मैरैज हाल जहां ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था है को जाकर देखा और खाने के सामानों की क्वालिटी को परखा और कहा कि खाने-पीने का सामान उच्च क्वालिटी का होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की गडबड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से गांव-गांव में क्वारंटीन किए गए प्रवासियों की सूची और वे जहां से आए हैं वहां क्या कार्य कर रहे थे का विवरण तैयार कर शीघ्र देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीएचसी के अधीक्षक डा. आशीष राय, तहसीलदार शिवधर चौरसिया आदि उपस्थित थे।