दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के जाही गांव में बृहस्पतिवार की रात एक शादी समारोह में छह महीने पूर्व हुए विवाद के मामले में सीताराम चौहान को गांव के चंदन चौहान और शुभम चौहान ने पुराने मामले के समझौता करने के बाद बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसी मामले को लेकर रात करीब डेढ़ बजे चंदन और शुभम कई लोगों के साथ चाकू और पंच लेकर सीताराम के घर पर पहुंच गए और मारने पीटने लगे। घर के सामने रामानंद यादव बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने अशोक यादव, रामानंद यादव, योगेश यादव की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां से सुभाष यादव, रामानंद यादव और अशोक यादव की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती ने बताया कि शादी समारोह में कस होने के बाद मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसमें दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया साथ ही अज्ञात एवं नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।