फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चाकू मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतराव गांव में सोमवार की रात रास्ते के विवाद में बदमाश ने चाकू मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। परिजनों घायल का अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में रामाश्रय यादव (55) को उसी के मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने चाकू से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात के समय वह घर पर बैठा हुआ था। तभी एक व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसके पुत्रों ने पीड़ित को पकड़ लिया और आरोपी व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। लगभग पांच दिन पूर्व झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुलह कराया था। घायल रामाश्रय यादव ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी स्वामीनाथ सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें