फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किट बढ़ाएगी बच्चों में गणित विषय की रोचकता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो-
औड़िहार। परिषदीय विद्यालयों में गणित किट के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक स्तर के शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर के सभागार में मंगलवार को प्रारंभ हुआ।
मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन से आरंभ हुए कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक उदयभान ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में इस प्रशिक्षण से गणित विषय की रोचकता तथा अमूर्त से मूर्त की तरफ सीखने में मदद मिलेगी। गणित किट के माध्यम से बच्चे आकृति संख्या, गणना प्रबंधन, संख्या आदि विषयवस्तु को ठीक तरह से सीख सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ओर से सभी परिषदीय विद्यालयों में गणित किट उपलब्ध कराई गई है। गणित विषय की रोचकता तथा बच्चों की समझ विकसित करने के लिए गणित किट कारगर साबित होगी। उप प्राचार्य प्रभुराम चौहान ने कहा कि शिक्षक शिक्षण कार्य में गणित किट का भरपूर प्रयोग करें।
निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आता है कि शिक्षक गणित किट का प्रयोग नहीं करते जो उचित नहीं है। वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक ने कहा कि गणित किट में छात्रों के मापन संख्या प्रक्रिया, आकृति, पैटर्न आदि अवधारणा विकसित करने के लिए भरपूर सामग्री है जिसका लाभ छात्रों को शिक्षा के दौरान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन नोडल प्रवक्ता राकेश यादव ने किया। संदर्भदाता प्रशिक्षक के रूप में पंकज चतुर्वेदी, राकेश सिंह, शिवदास यादव, समरेंद्र बहादुर, सुशील की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता आलोक कुमार, हरिओम प्रताप यादव आदि उपस्थित थे। दो चरणों में संपन्न कराए जाने वाले इस प्रशिक्षण के पहले चरण में 12 ब्लॉकों के कुल 320 प्राथमिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें