फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा सुहेलदेव हनुमान की तरह थे: ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव हनुमान की तरह थे। जिस तरह हनुमान का नाम लेते ही भूतप्रेत की बाधाएं खत्म हो जाती है वैसे ही सुहेलदेव का का नाम लेने से समाज में भय फैलाने वाले असुरों का विनाश हो जाता है, उनमें राजा के नाम का पर भय फैल जाता है और उनका नाश हो जाता है। वह रविवार की शाम बरेंदा गांव में ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से बनाई गई राजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव के वंशज होने के नाते जब सदन में मैं बोलता हूं तो मुख्यमंत्री और स्पीकर कहते हैं अब चुप हो जाओ राजभर बोल रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में यूपी से ज्यादा बिहार को गर्म कर दिया हूं। उन्होंने कहा कि अब देश के युवा अपने देश के हित के बारे में पूरी तरह से समझ चुके है। सुभासपा और भाजपा दोनों मजबूत दल एक साथ होकर सबके दांत खट्टे करने की क्षमता रखते हैं। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, प्रधान राजबहादुर सिंह, उमरावती सिंह, राजू राजभर, वेदप्रकाश सिंह, अवधेश राजभर, आशुतोष चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें