फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से कीमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया रेलवे से एक किलोमीटर पश्चिम डिगरी गांव के आगे शुक्रवार की शाम ड्यूटी पर तैनात कीमैन की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव निवासी कीमैन सोहन लाल (41) रेलपथ विभाग में यूनिट नंबर तीन में थे। जमानिया रेलवे स्टेशन के आगे डिगरी गांव के पास अप सिकंद्राबाद एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंदौली भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के साथ पहुंची पत्नी कमलावती देवी पति का शव देख दहाड़े मारकर के रोने लगी। इधर घटना की जानकारी होते ही मंडल के कल्याण निरीक्षक और रेल पथ निरीक्षक परिजनों से मिले और हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें