फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ सभा ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को सरजू पांडे पार्क में श्रद्धांजलि दी गई। महासभा के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव कहा कि वह एक बेहतरीन हास्य कलाकार थे। एक जिंदादिल इंसान होने के साथ साथ वह अपनी कला प्रतिभा के चलते अनेकों कलाकारों के प्रेरणास्रोत थे। उनके जाने से हास्यकला की एक विद्या का युग समाप्त हो गया है।
उनके निधन से हुई रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष शैल कुमार श्रीवास्तव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें