आज भी इस समाज का सहयोग गांव से लेकर देश भर में है।
उक्त बातें रविवार को पचोत्तर महाविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सम्मेलन में पंचायती राजमंत्री कैलाश यादव ने कही। कहा कि सच्चा समाजवादी वही है जो समाज के हर वर्ग को लेकर चले। सम्मेलन में भूपेंद्र श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, अनुपम, चंद्रप्रकाश, सुनील दत्त, अंजनी, ओंकार लाल, मंत्री प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, रमाकांत सिंह, रामबचन, अमला यादव, भगवान यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वीरेंद्र सिन्हा एवं संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया।