फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर को हराकर कानपुर सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नेशनल इंटर कालेज के मैदान पर अमर शहीद शशांक सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल कानपुर और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने अरशद के 57 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए। कानपुर की तरफ से आदित्य प्रकाश ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी कानपुर की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। टीम की ओर से आदित्य प्रकाश ने 52 रन की शानदार पारी खेली। गाजीपुर की तरफ से अनुज ने दो विकेट लिए। आदित्य प्रकाश को उनके शानदार हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें