फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आधी रात जन्मे कन्हाई, घर-घर बाजी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बजे शंख और घंट, महिलाओं ने गाया सोहर
विज्ञापन

लोगों में किया गया प्रसाद का वितरण
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रही जन्माष्टमी की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित आकर्षक झाकियां सजाईं गईं थीं। झांकी में उनके जीवन से जुड़ी कई लीलाओं का प्रदर्शन किया गया। रात बारह बजते ही नटखट कन्हैया के जन्म होते ही नंद के घर आनंद भयो गीत की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने शंख और घंट बजाकर खुशियां मनाई। महिलाओं ने सोहर गाया। घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ हुए ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धूम रही। मंदिरों के साथ ही कई घरों में कान्हा के जन्मदिन पर झांकियां सजाई गई थी। शहर के विभिन्न मुहल्लों में मंदिरों के साथ ही घरों में पर्व की धूम रही। कई जगहों पर सजाई गई झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इन झांकियों में श्रीकृष्ण का जन्म, नटखट कान्हा द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने, माखन खाने, नागनथैया, कंस का वध करना आदि झांकियां लोगों का मन मोहती रहीं।
विज्ञापन

रात 12 बजे कान्हा का जन्म होते ही वातावरण में नंद के घर आनंद भयो की गूंज सुनाई देने लगी। शंख एवं घंट बजने के साथ ही श्रद्धालु महिलाओं ने सोहर गाया। लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। जो लोग व्रत थे, उन्होंने प्रसाद खाकर व्रत तोड़ा। सिधागरघाट संवाददाता के अनुसार पाली गांव राधेकृष्ण पंच मंदिर में पर्व धूमधाम से मनाया गया। राधेकृष्ण पंच मंदिर में श्रद्धालुओं ने नटखट कान्हा की पूजा की। महिलाओं ने दिन भर उपवास भी रखा। इस उपलक्ष्य में मंदिर में छह दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं कीर्तन, भजन के साथ-साथ श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मंदिर के पुजारी मुनेंद्र दास, भगवान दास, ओमकार शर्मा, अनिल पांडेय, विरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
0000






नटखट कान्हा और राधा ने मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चिन्मय भारत एकेडमी में नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मन मोह लिया। उन्होंने ''मटकी फोड़'' और ''रासलीला'' का मंचन किया। कक्षा-छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने मटकी सज्जा, मंच सज्जा और विषय आधारित रंगोली बनाने में प्रतिभाग किया।
कक्षा-नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने जन्माष्टमी विषय पर ''डिस्प्ले बोर्ड डेकोरेशन'' में प्रतिभाग किया। प्रबंधक पंकज राय ने श्रीकृष्ण के बाल्य जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संजय पासवान, नवेंद्र कुमार, कुलिश परासर, संदीप पांडेय, रश्मि तिवारी, रानी सिंह, गौतम कुमार, साधना वर्मा, रश्मि राय, आंचल सिंह, प्रगति श्रीवास्तव, प्रेमलता, सरिता, रविंद्र यादव, सुप्रिया कुशवाहा, अमृता, ममता, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
जमानिया: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकी प्रस्तुत किया। राधा और कृष्ण का मनोरम रूप धारण किए नन्हे-मुन्ने आकर्षण का केंद्र बने रहे। कभी राम बन के, कभी श्याम बन के, मैया मैं नहीं माखन खायो आदि भक्ति गीतों पर बच्चों ने मोहक प्रस्तुति दी। नर्सरी एवं कक्षा दो के छात्र एवं छात्राएं फैंसी ड्रेस में विद्यालय आए। बालक कृष्ण और बालिकाएं राधा की पोशाक में आई। प्राचार्य एलडी जेना ने इस दिन के महत्व को बताया। इस मौके पर शिक्षक निकिता जायसवाल, नसीम अंसारी, मनोरमा देवी, शबनूर रहमान, नफीस अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के नर्सरी एवं केजी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धारण करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक गोरखनाथ यादव, राजन यादव, रिद्धिमा यादव, अयान घोष, घनश्याम कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें