फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजे-बाजे संग नगर में निकली कलश-यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश-यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तिपूर्ण नारे लगाए गए। जिसके कारण नगर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। कलश-यात्रा में पुरुष, महिलाएं और हर वर्ग के लोग शामिल रहे। कलश-यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश लेकर पंक्तिबद्ध तरीके से चल रही थीं। नगर के प्रीतमनगर स्थित हनुमान मंदिर में शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। नगर के प्रीतमनगर से गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा चुंगी, सिंचाई विभाग चौराहा होते हुए सिकंदरपुर घाट पहुंची। पूजन के बाद कलश-यात्रा डीएम आवास, विकास भवन चौराहा, आरटीआई चौराहा से होते हुए दोबारा प्रीतमनगर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर डा जेपी सिंह, सोनू राय, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें