फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड के पास आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तहत बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक वातावरण और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा भदौरा बस स्टैंड, तहसील मुख्यालय, रेलवे स्टेशन से होकर बाजार के काली माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश और पुरुष हाथों में धार्मिक ध्वज और पताका लेकर भजन-कीर्तन और जयकारा लगाते रहे। इस मौके पर पप्पू अग्रहरि, उपेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें