फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे के ढेर से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। अनौनी ग्राम पंचायत के विद्युत उपकेंद्र में खाली पड़ी जमीन को कुछ लोगों ने कूड़ा फेंकने का स्थान बना लिया है। ऐसे में आस-पास के रहने वाले लोगों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण के ठोस इंतजाम के लिए अधिकारियों को कई बार कहा गया, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। अनौनी बाजार के सुनील गोड़, विनोद तिवारी, कामता राजभर, शिव यादव, रामकुंवर राजभर, कमला मौर्य के घर के पास ही विद्युत उपकेंद्र स्थित है। जहां खाली मैदान पड़ा है। नजदीक ही एएनएम सेंटर है। जहां महिलाओं का प्रसव कराया जाता है। विद्युत उपकेंद्र के पास अंडा, मांस और मछली की दुकान लगाने वालों ने उसे कूड़ा फेंकने का स्थान बना लिया है। लोगों का कहना है कि कूड़ा फेंके जाने से हवा चलने पर बहुत दुर्गंध आती है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं बारिश के मौसम में विषैले जंतुओं का भी खतरा बढ़ जाता है। सैदपुर बिजली विभाग के एक्सईन आशीष कुमार चौहान ने बताया कि कूड़े के निस्तारण के अलावा वहां कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें