फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज सुनवाई...नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें 115 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर चार का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सातों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 436 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 33 शिकायत पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत प्राप्त हुए, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया। जमानिया तहसील में 55 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके आठ का निस्तारण किया गया। तहसील जखनिय में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 66 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में 63 शिकायत प्राप्त सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
मायूस होकर वापस लौटे फरियादी
दुल्लपुर। देवा गांव के ग्रामीण गिरजा शंकर राय ने लेखपाल के खिलाफ आवेदन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल गांव में नहीं आते हैं, जिससे ग्रामीणों का काफी कार्य प्रभावित होता है। बैरमपुर गांव के सुबच्चन यादव ने ग्राम प्रधान पर आए दिन जान से मारने की धमकी देने पर कार्रवाई और रास्ते के विवाद के विवाद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा की तीन बार आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जलालाबाद गांव के चंद्रिका चौहान ने बताया कि 15 बार आवेदन तहसील में दिया। कहा कि खलिहान की भूमि खाली कराने के लिए आवेदन दिया, लेकिन लेखपाल पैमाइश करना भी उचित नहीं समझा और इसी तरह तहसील का चक्कर काट रहे हैं। खंडवाडीह की महिला शीला देवी ने कहा कि पैतृक घर के रास्ते को कुछ लोगों ने बांस बल्ली रखे अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत एसडीएम से तीन बार किया गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे कई फरियादी ने कहा कि मामले की सुनवाई सही से नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें