फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जू. हॉकी इंडिया के कप्तान उत्तम सिंह का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। अक्तूबर माह में मलेशिया के सुल्तान जौहर कप एवं दिसंबर की टेस्ट सिरीज में जूनियर इंडिया टीम की जीत का परचम लहराने वाली टीम के कप्तान रहे उत्तम सिंह का शनिवार को करमपुर के मेघबरन स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

वह करमपुर के निवासी एवं मेघबरन महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वर्तमान में ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को स्वर्ण दिलाने वाली टीम के सदस्य रहे उत्तम सिंह ने कहा कि वह भुवनेश्वर में होने वाली आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हाकी प्रतियोगिता में पूर्वांचल की टीम को जीत दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
यह प्रतियोगिता देश की चुनिंदा 16 टीमों के बीच खेली जाएगी। इसके बाद मार्च-अप्रैल में जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट पर उनकी नजर रहेगी। इसी वर्ष के दिसंबर माह में मलेशिया में हाकी का जूनियर विश्व कप खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह और कोच इंद्रदेव की देखरेख में यहां की नर्सरी खूब पनप रही है। मेघबरन स्टेडियम से हॉकी के अभी कई सितारे निकलेंगे। जबकि स्टेडियम के प्रबंधक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि हम अपने अग्रज एवं स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह के सपनों को साकार करने में लगे हैं।
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर होगी अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता
मौधा। करमपुर गांव के मेघबरन स्पोर्ट्स एकेडमी में स्थापित ठाकुर तेजबहादुर सिंह अखाड़े में बसंत पंचमी पर अखिल भारतीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के दिग्गज पहलवान प्रतिभाग करेंगे।
आयोजक पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान सबसे बड़ी कुश्ती 125 किलो भार वर्ग के बीच होगी। इसमें विजेता को सवा लाख रुपये की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। कहा कि हमारे अखाड़े से दिग्विजय सिंह और अच्छेलाल यादव दो प्रदेश केसरी देश को मिल चुके हैं। जबकि यहां से प्रशिक्षित हुए लगभग एक दर्जन पहलवान भारत सरकार की विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें