गाजीपुर। मनरेगा से बदलकर वीबी-जी राम जी हुई योजना में पारदर्शिता लाने के लिए जिले के 1.67 लाख पुराने जॉब कार्ड बदले जाएंगे।
नए सिरे से जॉब कार्ड बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इससे योजना में व्याप्त गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा।
प्रशासन का मानना है कि ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों की सांठ-गांठ से बड़ी संख्या में अपात्र लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं। नए सिरे से कार्ड बनने से अपात्र लोगों की छंटनी होगी और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।