शादियाबाद। थाना क्षेत्र के कटघरा चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक मकान को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान हजारों रुपये समेत आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित मनीष सिंह देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर खिड़की तोड़कर घुस गए और आलमारी में रखे हजारों रुपये के आभूषण एवं नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पीड़िता की पत्नी की आंख खुली तो कमरे की टूटी खिड़की देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।