क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रविवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर जेठ ने भाई की पत्नी की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ दिन पूर्व ही पीड़िता का बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। पिटाई से घायल महिला अनिता यादव के पति बबलू यादव बहलोलपुर बाजार में सब्जी बेचते हैं। जानकारी पर वह घर पहुंचा और डायल 112 को सूचना दी। फिर पत्नी को लेकर बहलोलपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा जहां से उसे सुबह थाने पर आने की बात कही गई। सुबह पीड़ित पत्नी को लेकर थाना पहुंचा तथा बड़े भाई बीरबहादुर यादव और भाभी सुनीता के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।